प्राप्त सूचना के अनुसार पाराचिनार में शुक्रवार को एक भीड़ भाड़ वाले इलाक़े में एक मस्जिद के बाहर मोटरसाइकिल पर आए आतंकवादी ने अपने शरीर पर लगे विस्फोटक को उड़ा दिया। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि स्थानीय अस्पताल में 21 शव और 45 घायलों को लाया गया है। अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका है क्योंकि धमाका उस समय हुआ जब बाजार लोगों से पूरी तरह भरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट में कई दुकानें और वाहन नष्ट हो गए।
..........
166